सिलचर। असम के सिलचर में भाजपा सांसद राजदीप रॉय (Rajdeep Roy) के घर में शनिवार को 10 साल के बच्चे का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि बच्चे ने आत्महत्या की है।
कछार के एएसपी सुब्रत सेन ने बताया कि शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। मृतक लड़के की मां ढाई साल से सांसद के घर में काम कर रही है। राजदीप रॉय ने बताया है कि उन्हें अपने घर पर इमरजेंसी की सूचना मिली थी। लड़के का शव उनके घर में फंदे से टंगा हुआ था। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेजा।
पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले गई पुलिस
राजदीप रॉय ने कहा, "मुझे घर में इमरजेंसी की सूचना मिली थी। मैं घर पहुंचा तो देखा कि मेरे घर में रहने वाले एक परिवार का बच्चा फंदे से लटक रहा था। वह परिवार मजदूरों का है। उनके दो बेटे थे। एक पांचवीं और दूसरा आठवीं क्लास में पढ़ता है। कुछ समय बाद मुझे पता चला कि लड़के ने आत्महत्या की है। हमने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।
एसपी ने कहा-आत्महत्या का लग रहा मामला
भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने सिलचर के एसपी से बात की। उन्होंने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सांसद ने कहा कि बच्चे का व्यवहार अच्छा था। उन्होंने स्कूल में उसका दाखिला कराया था।
यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब
सांसद ने कहा, “मृतक बच्चे का परिवार मेरे घर की पहली मंजिल पर रहता है। उसकी मां एक जिम्मेदार महिला है। परिवार ने एक साथ भोजन किया था। मां और बेटी घर बाहर जा रही थी तो बेटे ने उनसे फोन मांगा था। जब दोनों लौटे तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है।”
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.