
नई दिल्ली। दिल्ली के करतार नगर के एक 10 साल के बच्चे की मौत नकल के चक्कर में हो गई। वह मोबाइल फोन में घंटों स्टंट के वीडियो देखता था और खुद भी उसी तरह की करतब करने की कोशिश करता। एक ऐसी ही कोशिश उसकी जान पर भारी पड़ी। उसने रस्सी कूदने के स्टंट का वीडियो देखा था। वीडियो जैसा स्टंट करने की कोशिश में उसका दम घुट गया।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के करतार नगर इलाके में बुधवार शाम करीब सात बजे घटी। बच्चा अपनी मां के साथ घर पर था। बच्चा मोबाइल फोन पर स्टंट के बहुत सारे वीडियो देखता था। बुधवार शाम को वह कमरे के अंदर रस्सी कूद रहा था। इसी दौरान उसने वीडियो में देखे गए स्टंट जैसा करतब करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी उसके गले में लिपट गई और उसका दम घुट गया। बच्चा बेहोश हो गया था।
हॉस्पिटल ने दी पुलिस को सूचना
मां ने बच्चे को बेहोश देखा तो उसे उठाने की कोशिश की। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर पास के अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली।
यह भी पढ़ें- HDFC के खाताधारकों से ठगी- अकाउंट का फोन नंबर बदलकर उड़ा लिए लाखों, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
किसी ने दर्ज नहीं कराया केस
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे की मौत हादसे के चलते हुई। इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बच्चे के पिता एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करते हैं। वहीं, मां गृहणी हैं।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद आईएएस अधिकारी निलंबित
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.