गंगाराम हॉस्पिटल में डॉक्टर सहित 108 हेल्थ वर्कर किए गए क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमित का इलाज कर रहे थे

Published : Apr 04, 2020, 07:30 PM IST
गंगाराम हॉस्पिटल में डॉक्टर सहित 108 हेल्थ वर्कर किए गए क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमित का इलाज कर रहे थे

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमित 2 मरीजों के संपर्क में आने से ऐसा हुआ। हॉस्पिटल के 108 स्टाफ में से 85 को घरों में जबकि 23 अन्य को हॉस्पिटल में क्वारंटाइन किया गया है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है।  

नई दिल्ली. कोरोना महामारी में भगवान के दूत की तरह लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर्स भी संक्रमित हो रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में चार डॉक्टर और दो नर्स के बाद ताजा मामला दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल से आया है, यहां डॉक्टर और नर्सेज सहित 108 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने की वजह से ऐसा किया गया। 

23 स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमित 2 मरीजों के संपर्क में आने से ऐसा हुआ। हॉस्पिटल के 108 स्टाफ में से 85 को घरों में जबकि 23 अन्य को हॉस्पिटल में क्वारंटाइन किया गया है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है।

4 डॉक्टर और 2 नर्स भी कोरोना संक्रमित

बुधवार को दिल्ली और मुबई के 4 डॉक्टर और 2 नर्सेज कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें से 2 मामले दिल्ली के सफदरजंग और एक सरदार बल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल का है। वहीं मुंबई में एक डॉक्टर और दो नर्स भी पॉजिटिव मिले हैं। 

भारत में कोरोना के 2902 केस

भारत में कोरोना के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है।
30% कोरोना केस तब्लीगी जमात के लोगों ने फैलानाअब तक तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की 17 राज्यों में पहचान की गई है। 17 राज्यो में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में कुल केस के 30% तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के केस हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IMD Rain Alert: मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट
भारत में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल और LPG? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट