दिल्ली में कोरोना के 445 केस, 2-3 दिन में बढ़ सकते हैं आंकड़े, केजरीवाल ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह

केजरीवाल ने कहा, तब्लीगी मरकज से संबंधित लगभग 2300 लोगों में से 500 में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं, जिनको अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 1800 लोग क्वारंटाइन में हैं। हम उन सभी का टेस्ट कर रहे हैं, उनके परिणाम 2-3 दिनों में आएंगे, इससे पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हो सकती है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2020 1:04 PM IST / Updated: Apr 04 2020, 06:36 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना से कुल 445 लोग संक्रमित हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 59 मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना अभी कम्युनिटी स्तर पर नहीं फैल रहा है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 445 मामलों में से स्थानीय स्तर के कारण 40 केस आए हैं। बाकी  मामले विदेश यात्रा और तब्लीगी जमात के कारण हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। 

अगले 2-3 में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमित संख्या

केजरीवाल ने कहा, तब्लीगी मरकज से संबंधित लगभग 2300 लोगों में से 500 में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं, जिनको अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 1800 लोग क्वारंटाइन में हैं। हम उन सभी का टेस्ट कर रहे हैं, उनके परिणाम 2-3 दिनों में आएंगे, इससे पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हो सकती है।

केंद्र सरकार ने एक भी पीपीई नहीं मिला

अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार से अभी तक हमें एक भी पीपीई नहीं मिला है। कल हमने 6 लाख लोगों को लंच डिनर कराया था। बगैर राशन कार्ड वाले 40 हजार लोगों का पंजीकरण हुआ है। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन दिया जाएगा। पीपीई किट की कमी हो गई। मैं अपने डॉक्टर नर्स और सभी स्टाफ को लेकर चिंतित हूं। मैं नहीं चाहता कि किसी भी डॉक्टर नर्स को बिना पीपीई के कोरोना मरीजों का इलाज करना पड़े। 

30% कोरोना केस तब्लीगी जमात के लोगों ने फैलाना 

भारत में कोरोना के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है। तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की 17 राज्यों में पहचान की गई है। 17 राज्यो में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में कुल केस के 30% तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के केस हैं।

Share this article
click me!