भारत ने पाकिस्तान को दिखाई औकात: जवाबी कार्रवाई में 11 सैनिक मारे गए, PAK ने भारतीय राजनयिक को समन भेजा

Published : Nov 14, 2020, 07:30 AM ISTUpdated : Nov 14, 2020, 07:57 AM IST
भारत ने पाकिस्तान को दिखाई औकात: जवाबी कार्रवाई में 11 सैनिक मारे गए, PAK ने भारतीय राजनयिक को समन भेजा

सार

भारतीय सेना ने एलओसी के पार से संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में  ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 11 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, मारे गए जवानों में दो से तीन पाकिस्तानी सेना स्पेशल ग्रुप (SSG) कमांडो शामिल हैं। 

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने एलओसी के पार से संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में  ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 11 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, मारे गए जवानों में दो से तीन पाकिस्तानी सेना स्पेशल ग्रुप (SSG) कमांडो शामिल हैं। 

13 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ उरी से गुरेज तक कई सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने शनिवार को नियंत्रण रेखा की घटना पर चर्चा करने के लिए भारतीय राजनयिक को बुलाया है।

पाकिस्तान के महानिदेशक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG-ISPR) मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस 14 नवंबर (IST) को 11 बजे होने वाली है। 

दरअसल, शुक्रवार को केरन सेक्टर में कुछ संदिग्ध मूवमेंट देखा गया, जिसके बाद अलर्ट सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान की सेना के ठिकानों को दिखाते हुए वीडियो जारी किए। पाकिस्तान की सेना के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया, जिन्हें हाल ही में इजराइल से खरीदा गया था।

पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी की। भारत ने जवाब दिया। भारतीय सेना ने कहा कि कई गोला-बारूद के ढेर और कई आतंकवादी लॉन्च पैड क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?