12.9 करोड़ भारतीय अब भी गरीबी रेखा से नीचे: विश्व बैंक

Published : Oct 17, 2024, 11:17 AM IST
12.9 करोड़ भारतीय अब भी गरीबी रेखा से नीचे: विश्व बैंक

सार

भारत में गरीबी कम हुई है, लेकिन नाइजीरिया में टैंकर विस्फोट से कई लोगों की जान चली गई। तालिबान ने जीवित प्राणियों की तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नई दिल्ली: विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 12.9 करोड़ नागरिक अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। हालाँकि, 2021 की तुलना में यह संख्या 3.8 करोड़ कम है। रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत में वर्तमान वर्ष में 12.9 करोड़ लोगों की दैनिक आय ₹181 से भी कम है। 2021 में भारत में गरीबी का आंकड़ा 16.7 करोड़ था। लेकिन 2 वर्षों में यह संख्या 3.8 करोड़ कम हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी कम होगी।'

नाइजीरिया पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 140 की मौत
अबूजा: नाइजीरिया के जिगावा राज्य में मंगलवार देर रात एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। माजिया में विश्वविद्यालय के पास हाईवे पर चालक का नियंत्रण खो जाने से पेट्रोल टैंकर पलट गया। टैंकर से पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए वहाँ के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एक साथ पहुँच गए थे। इसी वजह से विस्फोट हुआ। इस घटना में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीवित प्राणियों की फोटो, वीडियो पर तालिबान का प्रतिबंध
इस्लामाबाद: महिलाओं की शिक्षा, संगीत, बाहर आने-जाने पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने वाली अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अब मीडिया पर भी कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं। किसी भी जीवित प्राणी की फोटो, वीडियो प्रसारण पर तालिबान ने प्रतिबंध लगा दिया है। देश के कई इलाकों में ऐसा आदेश लागू हो गया है। सरकार के अधीन आने वाले टीवी और अन्य मीडिया में यह नीति लागू की गई है। तालिबान सरकार ने कहा है कि नैतिक कानून के पालन के लिए यह नियम लागू किया गया है। जीवित प्राणियों की सूची में मनुष्य, जानवर भी शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है
India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश