मिनी बस से फंक्शन अटेंड करने गोवा जा रहा था परिवार, ट्रक से हुई टक्कर; 13 की मौत

Published : Jan 15, 2021, 03:25 PM IST
मिनी बस से फंक्शन अटेंड करने गोवा जा रहा था परिवार, ट्रक से हुई टक्कर; 13 की मौत

सार

कर्नाटक में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के धारवाड़ में एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि मिनी बस में सवार यात्री गोवा में किसी फंक्शन में शामिल होने जा रहे थे। 

बेंगलुरु. कर्नाटक में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के धारवाड़ में एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि मिनी बस में सवार यात्री गोवा में किसी फंक्शन में शामिल होने जा रहे थे। 

यह हादसा कर्नाटक के इट्टीगट्टी के पा, हुबली-धारवाड़ बाईपास के पास हुआ। यहां से गोवा की ओर से जा रही मिनीबस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, घायलों को केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री देवांगिरी के रहने वाले हैं और गोवा में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

पीएम मोदी ने जताया दुख 
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, वे सड़क हादसे में मारे गए लोगों की खबर मिलने से दुखी हैं। उन्होंने लिखा, कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं उन घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

एक तरफ राहुल गांधी, दूसरी तरफ BJP के दर्जनभर CM; Election Commission पर क्यों गरमाई सियासत?
Special Trains: दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु समेत इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें