पैरेंट्स टीचर मीटिंग से डरा 8वीं में पढ़ने वाला बच्चा, मां की साड़ी का फंदा बनाया और दे दी जान

Published : Dec 13, 2019, 03:29 PM IST
पैरेंट्स टीचर मीटिंग से डरा 8वीं में पढ़ने वाला बच्चा, मां की साड़ी का फंदा बनाया और दे दी जान

सार

बेंगलुरु के स्कूल में 13 साल के एक बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे की क्लासमेट से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद टीचर ने बच्चे के माता पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। इसी डर से बच्चे ने जान दे दी। मृतक बच्चा 8वीं क्लास में पढ़ता था।

बेंगलुरु. यहां के स्कूल में 13 साल के एक बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे की क्लासमेट से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद टीचर ने बच्चे के माता पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। इसी डर से बच्चे ने जान दे दी। मृतक बच्चा 8वीं में पढ़ता था।

क्लासमेट के पैर में कंपास से किया था वार
मृतक बच्चा डोमलुर के ही एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं में पढ़ता था। सोमवार को क्लासमेट से साथ उसकी लड़ाई हो गई। गुस्से में उसने क्लासमेट के पैर में कंपास से वार कर दिया।

मां की साड़ी उठाई, कुएं में लटककर जान दे दी
स्कूल प्रशासन ने बुधवार को माता-पिता को बुलाया था। बच्चा इसी बात से डरा हुआ था। वह गुरुवार की सुबह 6 बजे घर से निकला। उस वक्त माता पिता सो रहे थे। बच्चे ने मां की साड़ी ली और कुएं में लटककर जान दे दी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें