
Siddharth Nandyala: भारत के युवा प्रतिभाओं की दुनिया में अपने नाम का डंका बजवा रहे हैं। अब ऐसे में एक 14 साल के लड़के का नाम काफी सुर्खियों में है। एआई के क्षेत्र में शानदार काम कर रहे सिद्धार्थ ने हाल ही में एक अनोखा AI-आधारित मोबाइल ऐप 'CircadiaV' विकसित किया है। यह ऐप स्मार्टफोन से रिकॉर्ड की गई हार्ट साउंड्स से महज सात सेकंड में दिल की बीमारियों का पता लगा सकता है। सिद्धार्थ की इस क्रांतिकारी खोज को चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है जो न केवल तकनीकी विकास को नए आयाम दे रही है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी एक नया मोड़ दे सकती है।
इस ऐप की खास बात ये है कि इसकी सटीकता 96 प्रतिशत है। इस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण अमेरिका में 15,000 और भारत में 700 से अधिक मरीजों पर किया जा चुका है, जिनमें गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) के मरीज भी शामिल हैं। ये ऐप दिल की बीमारियों को पता लगाने में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। 14 साल के सिद्धार्थ को Oracle और ARM जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों से एआई में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'एकमात्र बड़ी समस्या...' भारत-अमेरिका संबंध पर डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी ये बड़ी बात
सिद्धार्थ ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की जहां मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के इनोवेशन की व्यक्तिगत रूप से सराहना की। एक विशेष बैठक के दौरान, चंद्रबाबू नायडू ने CircadiaV को एक "मेडिकल ब्रेकथ्रू" करार दिया। नायडू ने कहा सिद्धार्थ जैसे युवा वैज्ञानिक न केवल भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की पूरी क्षमता रखते हैं।"
मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ की उपलब्धियों को सराहा और यह स्पष्ट किया कि उनका काम न सिर्फ तकनीकी उन्नति का प्रतीक है, बल्कि यह भविष्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.