कोरोना: 24 घंटे में 14821 केस; 71% इन 5 राज्यों में, कुल मौतों की 60% सिर्फ महाराष्ट्र-दिल्ली में

Published : Jun 22, 2020, 11:59 AM IST
कोरोना: 24 घंटे में 14821 केस; 71% इन 5 राज्यों में, कुल मौतों की 60% सिर्फ महाराष्ट्र-दिल्ली में

सार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 मामले सामने आए हैं। खास बात ये हैं कि इन मामलों के 71% सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 4.25 लाख केस सामने आए हैं। 

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 मामले सामने आए हैं। खास बात ये हैं कि इन मामलों के 71% सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 4.25 लाख केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 13704 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में महामारी से 445 लोगों ने दम तोड़ा है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3870 केस सामने आए
पिछले 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे 3870 मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में 3000, तमिलनाडु में 2532, उत्तर प्रदेश में 596, गुजरात में 580 मामले सामने आए हैं। इन 5 राज्यों में 10578 मामले सामने आए हैं। यह कुल मामलों का 71% है।



अब तक 13704 की मौत, 60% महाराष्ट्र-दिल्ली में 
देश में कोरोना से अब तक 13704 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6,170 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 2,175 लोगों की जान गई है। इन दोनों राज्यों में कुल मौतों का 60% यानी 8345 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में 1664 लोगों की मौत हुई है। तीनों राज्यों के अलावा भारत में किसी भी राज्य में मौत का आंकड़ा 1000 तक नहीं पहुंचा है। 

पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य
देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां अब तक 1,32,075 केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली (59,746 केस), तमिलनाडु (59,377 केस), गुजरात (27,317 केस) और उत्तरप्रदेश (17,731 केस) सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं। 

भारत के लिए ये अच्छी खबर
भारत में अब तक 4.25 लाख केस सामने आए हैं। इनमें से 2.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.74 लाख एक्टिव केस हैं। भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में 55% रिकवरी रेट है। यानी हर 100 मरीजों में 55 लोग ठीक हो रहे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट
10 साल के बच्चे की गवाही से गर्भवती मां के 'बेरहम कातिल' को मिली सजा, जानें कहां का है मामला...