16 साल की लड़की ने महिला को मारी गोली, दो साल पहले उसके बेटे ने किया था रेप

Published : Jan 08, 2023, 07:42 AM IST
16 साल की लड़की ने महिला को मारी गोली, दो साल पहले उसके बेटे ने किया था रेप

सार

दो साल पहले जिस लड़के ने रेप किया था उसकी मां को 16 साल की लड़की ने गोली मार दी। महिला घायल है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली का उत्तरी घोंडा इलाका शनिवार शाम गोली चलने की आवाज से दहल गया। गोली 16 साल की एक लड़की ने चलाई थी। वह पिस्टल लेकर आई और 50 साल की महिला को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दिया। घटना शाम करीब 5:30 बजे पूर्वोत्तर दिल्ली के उत्तरी घोंडा इलाके में घटी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि लड़की ने जिस महिला को गोली मारी उसके बेटे ने दो साल पहले उसके साथ रेप किया था। लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 2021 में केस दर्ज किया गया था। महिला उत्तरी घोंडा के सुभाष मोहल्ला में किराने की दुकान चलाती है। पीड़िता की पहचान सुभाष मोहल्ला निवासी खुर्शीदा के रूप में हुई है। गोली मारे जाने के बाद उसे स्थानीय लोगों ने जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस ने गोली चलाने वाली लड़की को पकड़ लिया गया है। पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। जेपीसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

नाबालिग का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़के का अपहरण करने के आरोप में 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। वह अपने निःसंतान चाचा को लड़का गिफ्ट देना चाहता था। नाबालिग रविवार को गौतमपुरी के पार्ट वन स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी से लापता हो गया था। उसके पिता ने दो दिनों तक लड़के की तलाश करने के बाद पुलिस से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें- पत्नी के साथ अवैध संबंध के चक्कर में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेता गला फिर जला दिया शव

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता का पड़ोसी नीरज भी उसी रात क्षेत्र से चला गया था और अगली सुबह तक वापस नहीं लौटा। बाद में पता चला कि वह दिल्ली छोड़कर चला गया था। पुलिस ने नीरज का पता लगाया। नीरज ने बताया कि उसने बच्चे का अपहरण कर लिया था और उसे अलीगढ़ में उसके मामा सुनीत बाबू के घर पर भेज दिया। उनके मामा की पत्नी ने चार बेटों को जन्म दिया था, लेकिन कोई भी जिंदा नहीं बचा। इसलिए वह नाबालिग को उन्हें गिफ्ट करना चाहता था। पुलिस ने बच्चे को छुड़ा लिया और चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े करने वाला आफताब पूनावाला पाई-पाई का मोहताज हुआ, ठंड से बचने तक के कपड़े नहीं...
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट