हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: पूर्व CM के बेटे विक्रमादित्य सिंह, दामाद को हराने वाले कर्नल बनेंगे मंत्री

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती है। राज्य में 12 मंत्रियों का कैबिनेट हो सकता है जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होगा। चूंकि, मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और एक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बीते 11 दिसंबर को शपथ ले चुके हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 7, 2023 6:21 PM IST

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट में कम से कम 7 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले संभावित नामों में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के वयोवृद्ध विधायक कर्नल धनीराम शांडिल भी शामिल हैं। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के राजभवन में रविवार को सुबह 10 बजे होगा। 

इन विधायकों का मंत्री बनाया जाना तय...

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अनुपस्थिति में पहली सत्ता वापसी है। राज्य के सबसे कद्दावर राजनीतिज्ञ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह इस बार विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहीं उनकी मां सांसद प्रतिभा सिंह वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं यह कहा था कि विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक हैं। इसी तरह राज्य के सबसे वयोवृद्ध नेता कर्नल धनीराम शांडिल (82) का भी मंत्री बनाया जाना तय है। कर्नल शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी राजेश कश्यप को चुनाव हराकर विधायकी जीती है। शांडिल सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। तीसरा नाम पांच बार के विधायक हर्षवर्धन सिंह चौहान का है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले संभावितों में शामिल चौहान शिलाई क्षेत्र से पांचवीं दफा जीते हैं। पांच बार विधायक रहे चंदर कुमार को भी मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा सीनियर लीडर जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को भी मंत्री बनाया जाएगा।

राज्य में सीएम समेत 12 का हो सकता है कैबिनेट

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती है। राज्य में 12 मंत्रियों का कैबिनेट हो सकता है जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होगा। चूंकि, मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और एक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बीते 11 दिसंबर को शपथ ले चुके हैं। ऐसे में अब अधिकतम 10 मंत्री ही शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि रविवार को कैबिनेट विस्तार में 7 या 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। दरअसल, नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह गुट के बीच खींचतान को कम करने के लिए दिल्ली हाईकमान ने नए मंत्रिमंडल के विस्तार में सामन्जस्य को भी देखकर नामों पर हरी झंडी दी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व के लिए  विभिन्न क्षेत्रों, जातियों और गुटों की आकांक्षाओं को भी साधना होगा। साथ ही पुराने और नए चेहरों को शामिल करते हुए संतुलन भी बनाना होगा।

यह भी पढ़ें:

आटा 160 रु, मटन 1800, तेल 580 रु लीटर, देखिए पाकिस्तान में कैसे मचा हाहाकार

US की टॉप कंपनी में काम करने वाले शक्ल से स्मार्ट शंकर मिश्रा की गंदी हरकत पर दुनिया कर रही थू-थू

एयर इंडिया प्लाइट में बेशर्मी की हद पार करने वाले शंकर मिश्रा की अब गई नौकरी, कंपनी बोली- हम SHOCKED हैं...

Share this article
click me!