आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस किए गए सील, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Published : Apr 22, 2020, 06:19 PM IST
आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस किए गए सील, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

सार

नवी मुंबई स्थित एक आईटी कंपनी के 19 कर्मचारी  बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी को सील कर दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, 7 मुंबई के, 2 थाने के, 1 सांगली के है।  

मुंबई. नवी मुंबई स्थित एक आईटी कंपनी के 19 कर्मचारी  बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी को सील कर दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, 7 मुंबई के, 2 थाने के, 1 सांगली के है। बाकी के दो कर्मचारी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को वाशी के एनएमएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में संक्रमित हैं। प्रदेश में 5218 कोरोना पॉजिटिव हैं। सबसे ज्यादा मुंबई और फिर पुणे में कोरोना के मरीज हैं। मुंबई में कोरोना के 3451 मरीज हैं तो पुणे में 813 हैं। यानी महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों में 50% से ज्यादा तो मुंबई के हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन घोषित कर दिया है। अब यहां लॉकडाउन में दी गईं किसी भी तरह की छूट को लागू नहीं किया जाएगा। बल्कि और भी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी जाएगी। 

सीएम आवास पर तैनात पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के सीएम आवास पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया। मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी। महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज किया गया। 

कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े

22 अप्रैल के आंकड़े के मुताबिक, 20,482 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 15,757 एक्टिव मरीज हैं। वहीं 653 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,072 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5218 केस आ चुके हैं। 251 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में 2271 केस आ चुके हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली पर है। यहां कोरोना के 2156 केस आ चुके हैं। वहीं 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?