7 जून की 10 बड़ी खबरः नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सिक्योरिटी, सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पंजाब के मनसा पहुंचे। वहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी दी। पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

Moin Azad | Published : Jun 7, 2022 9:47 AM IST / Updated: Jun 07 2022, 03:19 PM IST

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मनसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने सिद्दू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दिल्ली पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही थी, इसलिए उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। 

1. पूर्व मंत्री धर्मसोत की गिरफ्तारी
पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी मंगलवार सुबह विजिलेंस ने की है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी अमलोह से हुई है। आरोप है कि वह पेड़ कटाई के बदले रिश्वत ले रहे थे। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वन मंत्री थे। हालांकि कैप्टन के हटते ही उनका भी मंत्री पद चला गया था।

Latest Videos

2. कोरोनावायरस अपडेट
देशभर में 3714 नए कोरोना केस के मामले मिले हैं। अब देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,31,85,049 हो गई है। वहीं एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,976 हो गई है। मंगलवार को यह डाटा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। 

3. महाराष्ट्र राज्य सभा चुनाव पर ओवैसी का बयान
महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए आगामी 10 जून को चुनाव होना है। ऐसे में शिवसेना और महाविकास अघाड़ी अपने-अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए होटल में रख रही है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अभी तक उनसे एमवीए नेताओं ने समर्थन के लिए संपर्क नहीं किया है।

4. जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर गहमागहमी
पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। ड्रोन से भारतीय सीमा में भेजे गए आईईडी बम को गिराया गया है। ये आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे गए थे। संदिग्ध ड्रोन दिखने पर सुरक्षाबलों ने सावधानी से उसमें लटक रहे सामान को गिराया। बाद में पाया गया कि वह आईईडी बम था। बाद में इसे निष्क्रिय किया गया। इन आईईडी बमों में टाइमर सेट करके भेजा गया था।

5. श्रीनगर में एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने यहां मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। 

6. गोवा में विदेशी महिला से दुष्कर्म
ब्रिटिश मूल की महिला के साथ गोवा में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरंबोल बीच की यह घटना है। महिला अपने पति के साथ घूमने आयी थी। मसाज देने के दौरान लोकल युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। 

7. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बीच यूएन की प्रतिक्रिया
पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई मुस्लिम देशों की कड़ी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है। 

8. यूके पीएम बोरिस जॉनसन को विश्वास मत
पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विश्वास मत साबित कर दिया। बोरिस जॉनसन ने 211 मत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। जॉनसन के खिलाफ 148 वोट डाले गए। कंजरवेटिव 1922 कमेटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि कुल 359 वोट डाले गए। इनमें से कोई भी खराब मत पत्र नहीं था।

9. गुप्ता ब्रदर्स की दुबई में गिरफ्तारी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2018 के बीच किया गया। हालांकि, घोटालों के सामने आने के बाद वे दक्षिण अफ्रीका से भाग गए थे।

10. तालिबान से संबंध सुधारने की कोशिश
तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार भारत अफगानिस्तान पहुंचा है। बीते हफ्ते भारत की ओर से वरिष्ठ राजनयिक जेपी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान पहुंचा। वहां उन्होंने तालिबान के नेताओं से मुलाकात की। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल मिला और अफगानिस्तान में चल रहे भारतीय परियोजनाओं का हाल देखा।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर