दिल्ली: सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत, बचाई गई 13 की जान

Published : Jan 01, 2023, 09:15 AM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 11:58 AM IST
दिल्ली: सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत, बचाई गई 13 की जान

सार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। 13 लोगों की जान बचा ली गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रविवार तड़के एक सीनियर सिटीजन केयर होम में भीषण आग लग गई। हादसे में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। 13 लोगों की जान बचा ली गई। आग सुबह करीब सवा पांच बजे लगी थी। 

पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों को बचाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी। काफी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया। आग क्यों लगी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 

बुजुर्ग थी दोनों मृतक
मौके पर पहुंचीं दक्षिण दिल्ली की डीएसपी चंदन चौधरी ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें चार फ्लोर हैं। आग पहली मंजिल में लगी थी। आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह करीब 5.15 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस के जवान और फायरफाइटर्स पहुंचे। उस समय तक दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई थी। पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने 13 लोगों को बचाया। आग पर सुबह करीब सात बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हम केयर होम की एनओसी की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नए साल की शुरुआत में दिल्ली और हरियाणा के लोगों को लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी तीव्रता

29 दिसंबर को संगम विहार इलाके में लगी थी आग
इससे पहले 29 दिसंबर 2022 को दिल्ली के संगम विहार इलाके में आग लगने की बड़ी घटना हुई थी। एक बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर में आग लग गई थी। दिल्ली पुलिस ने आग लगने के चलते मकान में फंस गए 14 लोगों की जान बचाई थी। इन 14 लोगों में चार महिलाएं, पांच पुरुष और पांच बच्चे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें- कश्मीर से लेकर केरल तक, 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने 2022 को अलविदा कह 2023 का किया स्वागत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा