2 महीने के मासूम समेत एक परिवार में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 साल का बच्चा भी चपेट में

Published : Apr 23, 2020, 05:28 PM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 05:31 PM IST
2 महीने के मासूम समेत एक परिवार में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 साल का बच्चा भी चपेट में

सार

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार को एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि दिल्ली में जामा मस्जिद के पास चूड़ीवाला इलाके में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्य संक्रमित मिले हैं। 

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार को एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि दिल्ली में जामा मस्जिद के पास चूड़ीवाला इलाके में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्य संक्रमित मिले हैं। 

प्रशासन ने बताया, जैसे ही मामला सामने आया है। पूरी गली को सील कर दिया गया, जिससे और लोगों में संक्रमण ना फैले। 

संक्रमितों में 2 महीने का मासूम भी
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया, एक परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 2 महीने का बच्चा और 6 साल का लड़का भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पूरा इलाका सील कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों की जांच दरियागंज के प्राइवेट क्लीनिक पर की गई थी। 

हाल ही में विदेश से लौटा था सदस्य
इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में विदेश से लौटा था। वह संक्रमित मिला था। इसके बाद उसे मैक्स अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया था। तीन भाईयों के परिवार में 18 सदस्य हैं। सभी का कोरोना का टेस्ट हुआ है। इनमें से 11 सदस्य संक्रमित मिले हैं। 

प्रशासन के मुताबिक, अब उन लोगों की जांच की जा रही है, जो इस परिवरा के संपर्क में आए हैं। वहीं, दिल्ली में अब तक 90 हॉटस्पॉट मिले हैं। 

भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना के अब तक 21569 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 685 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 4416 ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली हैं। दिल्ली में अब तक संक्रमण के 2248 मामले सामने आए हैं। वहीं, 48 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 724 लोग ठीक हो चुके हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video