
नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में बुधवार को मारपीट के बाद चाकूबाजी हुई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस को मुंडका इलाके में मारपीट, चाकूबाजी और हत्या के संबंध में दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच तीन बार सूचना मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा सोनू और अभिषेक के बीच शुरू हुआ था। दोनों मुंदका के फ्रेंड्स इनक्लेव के गली नंबर 14 में रहते थे। अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू को चाकू से गोद दिया। इस दौरान बचाने आए लोगों पर भी हमला किया गया। सोनू के दोस्तों ने अभिषेक को भी चाकू मार दिया। झगड़े के चलते काफी देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
दो घायलों की हालत गंभीर
झगड़े और चाकूबाजी में घायल हुए सात लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। तीन अन्य घायलों की स्थिति स्टेबल है। उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- AAP का आरोप जेल में है मनीष सिसोदिया को मारने की साजिश, दिल्ली जेल विभाग ने कहा- सुरक्षा के हैं पूरे इंतजाम
दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, "झगड़े में शामिल लोग मुंदका इलाके में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते थे। झगड़ा क्यों हुआ, इसके बारे में अभी पक्के तौर पर जानकारी नहीं है।"
यह भी पढ़ें- भारत की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, नरेंद्र मोदी के साथ देखेंगे क्रिकेट मैच
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.