जम्मू- कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, फायरिंग में एक नागरिक भी घायल हुआ

Published : Dec 09, 2020, 11:01 AM ISTUpdated : Dec 09, 2020, 12:44 PM IST
जम्मू- कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, फायरिंग में एक नागरिक भी घायल हुआ

सार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से दो शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से दो शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। 

अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक नागरिक भी घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस की एक संयुक्त टीम, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ ने तिकेन में एक तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान फायरिंग हुई।

"आंतकियों ने एक नागरिक के पैर में गोली मारी"
कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने कहा, आतंकवादियों द्वारा गोलियां चलाने पर एक नागरिक के पैर में गोली लगी। हालांकि उसकी हालत स्थिर है। 3 आतंकी मारे गए है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?