अमेरिका के 200 एजेंट संभालेंगे ट्रंप की सुरक्षा का जिम्मा, रोड शो के पहले स्कैन होगा पूरा रास्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनके आने से 3 घंटे पहले से ही सभी फ्लाइट्स बंद कर दी जाएंगी और और जब तक वो यहां रहेंगे सभी फ्लाइटें बंद रहेंगी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2020 5:53 PM IST

अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनके आने से 3 घंटे पहले से ही सभी फ्लाइट्स बंद कर दी जाएंगी और और जब तक वो यहां रहेंगे सभी फ्लाइटें बंद रहेंगी। पहले से तय शेड्यूल के हिसाब से करीबन 6 घंटे तक सभी फ्लाइट्स बंद रहेंगी। इस वजह से कई फ्लाइट्स को रिशेड्यूल भी किया जाएगा। 

पीछे के गेट से एंट्री लेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति रोड शो के बाद मेगीबा सर्कल होते हुए स्टेडियम के पीछे वाले गेट में पहुंचेंगे और स्टेडियम के अंदर जाकर लोगों को संबोधित करेंगे। इस वजह से स्टेडियम के पिछले हिस्से में भी खास सजावट की गई है। यहां हेलीपैड और 72 कारों की क्षमता वाली पार्किंग भी बनाई गई है। उनकी सुरक्षा के लिए सीक्रेट सर्विस का निजी कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। 

स्पेशल कार में होगा हर CCTV का फीड 
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास तरह का वाहन तैयार किया है। इस वाहन में रास्ते में लगे हर CCTV कैमरे का फीड मिलेगा और पूरे रास्ते की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही हर रास्ते पर 500 मीटर तक पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले हर रास्ते को बम स्कॉड पूरी तरह से स्कैन करेगा। 

गांधी आश्रम में लगेंगे 3D कैमरे 
रोड शो करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और मोदी गांधी आश्रम जाएंगे। इस दौरान आम लोगों के लिए आश्रम बंद रहेगा। आश्रम के पास बह रही नदी में भी मरीन कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा आश्रम में 3D कैमरे भी लगाए जाएंगे। 

Share this article
click me!