
नई दिल्ली/लखनऊ. यूपी के हाथरस में 19 साल की लड़की से कथित गैंगरेप पर हंगामा थमा भी नहीं था कि बलरामपुर जिले में भी एक दलित से गैंगरेप की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि हाथरस में हुई घटना की तरह ही बलरामपुर में आरोपियों ने लड़की की कमर और पैर तोड़ दिए। मां ने कहा कि बेटी न तो खड़ी हो पा रही थी और न ही बोल पा रही थी। बस इतना कह पाई की हम मर जाएंगे। हुआ भी ऐसा। लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने साहिल और शाहिद नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप औ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
मां ने बताया, इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया
लड़की की मां ने बताया, नशे के इंजेक्शन देकर बेटी से दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बेटी की कमर और पैर भी तोड़ दिए, इसलिए न तो वह खड़ी हो पा रही थी और न ही बोल पा रही थी। बस इतना ही कह पाई कि पेट में बहुत तेज जलन हो रही है, हम मर जाएंगे।
प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी मृतका
पुलिस ने बताया कि बलरामपुर के थाना गैथली में एक तहरीर प्राप्त हुई है। एक 22 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि वो एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। लड़की जब कल काम करने गई तो देर शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन लड़की से संपर्क नहीं हो पाया।
घायल हालत में रिक्शे में आती दिखी लड़की
परिजनों ने बताया, कुछ देर बाद लड़की रिक्शे से आती हुई दिखी। लड़की की हालत काफी खराब थी। परिजन तुरंत हॉस्पिटल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अपनी तहरीर में दो लड़कों नामजद किया है इन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया है। जब लड़की की हालत खराब हुई तो उन लोगों ने उसे घर भेज दिया। पुलिस ने तहरीर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
रात को ही कर दिया गया अंतिम संस्कार
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रात में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार की सहमति से ही अंतिम संस्कार किया गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.