25 जून की 10 बड़ी खबरें: अठावले ने कहा- शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दादागिरी की तो उसी लहजे में मिलेगा जवाब

Published : Jun 25, 2022, 03:15 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 05:13 PM IST
25 जून की 10 बड़ी खबरें: अठावले ने कहा- शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दादागिरी की तो उसी लहजे में मिलेगा जवाब

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने बहुमत खो दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता अगर दादागिरी करते हैं तो उन्हें उसी लहजे में जवाब मिलेगा।   

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दादागिरी की तो उन्हें  उसी लहजे में जवाब मिलेगा। महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को अब विधायिका में बहुमत हासिल नहीं है। शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायक बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ हैं। फडणवीस ने मुझे बताया कि इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। भाजपा ने न तो विद्रोह की शुरुआत की है और न इसका समर्थन किया है। आगे पढ़ें आज की 9 बड़ी खबरें...

9- पति ने चौथी मंजिल से पत्नी को फेंका: उत्तर प्रदेश के आगरा में 30 साल की महिला को उसके पति और चार अन्य लोगों ने घर की चौथी मंजिल की बालकनी से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका रितिका सिंह ताजगंज थाना क्षेत्र के एक घर में अपने पति से अलग होने के बाद एक दोस्त के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति आकाश गौतम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

8- अमरनाथ यात्रा से पहले आईबी पर छापेमारी: सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। यह अभियान सीमा पार से आने वाले सुरंगों का पता लगाने और आतंकवादियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

7- श्रीलंका का दौरा करेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: अमेरिका का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेगा ताकि मौजूदा आर्थिक संकट को सुलझाने में मदद मिल सके। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग और विदेश विभाग के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल 26 से 29 जून तक श्रीलंका की यात्रा पर जाने वाला है।

6- मजदूर को मिला 10 लाख का हीरा: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर को 3.15 कैरेट का हीरा मिला है। स्थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक नीलामी में इसकी कीमत करीब 10-12 लाख रुपए हो सकती है। मजदूर सुरेंद्रपाल लोधी को उम्मीद है कि इस पैसे से उसकी आर्थिक तंगी कम होगी।

5- रेप पीड़िता से मारपीट, आरोपी SHO के खिलाफ होगा केस: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक कोर्ट ने एसएचओ प्रवीण कुशवाहा के खिलाफ रेप पीड़िता के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि प्रवीण कुशवाहा ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के बदले उसके साथ मारपीट की थी।

4- पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 28 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

3- राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में 19 गिरफ्तार: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केरल के वायनाड स्थित ऑफिस में हमला करने के आरोप में पुलिस ने सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

2- अस्पताल की सातवीं मंजिल से गिरा मरीज: कोलकाता के मलिकबाजार के एक निजी अस्पताल में अपने बिस्तर से भाग कर दो घंटे से अधिक समय तक सातवीं मंजिल पर एक कंगनी के किनारे बैठा एक मरीज गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

1- शहबाज शरीफ ने किया विदेशी निवेशकों की सुरक्षा करने का आग्रह: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के ग्वादर के लोगों से विदेशी निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। ग्वादर चीन द्वारा विकसित और संचालित अपने रणनीतिक बंदरगाह के लिए जाना जाता है। यहां हाल ही में चीनी श्रमिकों सहित विदेशियों पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन