Good News:अमरनाथ यात्रा पर इस बार जंक फूड, स्वीट डिश जैसी चीजें बैन, क्या मिलेगा और क्या नहीं, पढ़िए पूरी खबर

Published : Jun 25, 2022, 02:41 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 02:43 PM IST
Good News:अमरनाथ यात्रा पर इस बार जंक फूड, स्वीट डिश जैसी चीजें बैन, क्या मिलेगा और क्या नहीं, पढ़िए पूरी खबर

सार

30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) इस बार कई मायनों में खास होने जा रही है। यह यात्रा कोरोना महामार के चलते 2 साल से बंद थी। इस बार कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। जैसे-इस बार यहां के लंगरों में जंक फूड, स्वीट आदि नहीं मिलेंगे।  इसकी वजह श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखना है।

नई दिल्ली. अगर आप जंक फूड, स्वीट डिश के शौकीन हैं, तो अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें। 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) इस बार कई मायनों में खास होने जा रही है। यह यात्रा कोरोना महामार के चलते 2 साल से बंद थी। इस बार कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। जैसे-इस बार यहां के लंगरों में जंक फूड, स्वीट आदि नहीं मिलेंगे। इसकी वजह श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखना है। इधर, अमरनाथ गुफा के रास्ते में बर्फबारी से मौसम बदल रहा है। इससे यात्रा में देरी भी हो सकती है। इस बार 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पहले 2019 में इससे आधे ही श्रद्धालु पहुंचे थे।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने लिखा सभी लंगर कमेटियां को पत्र
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी लंगर कमेटियां को पत्र लिखकर फ्राइड फूड, जंक फूड, स्वीट डिश, चिप्स, समोसे जैसी दर्जनों चीजें बैन कर दी हैं। श्राइन बोर्ड ने कहा कि श्रद्धालुओं को हरी सब्जियां, सलाद, मक्के की रोटी, सादी दाल, लो फैट दूध और दही जैसी पौष्टिक चीजें दी जाएं। यह फैसला हेल्थ एक्सपर्ट के सुझाव के बाद लिया गया। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हेल्दी फूड यात्रियों की सेहत के लिए ठीक रखेगा। पहाड़ी इलाके में उनका एनर्जी लेवल ठीक रहेगा। इससे यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।

याद रहे ये चीजें बिलकुल नहीं मिलेंगी
नॉनवेज, शराब तो बहुत दूर की बात होती रही है, अब तंबाकू-गुटखा भी नहीं मिलेगा। यात्रियों को खाने में पुलाव, फ्राइड राइस, पूरी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, तले पराठे, डोसा, तली हुई रोटी, ब्रेड बटर, अचार, चटनी, पापड़, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक, हलवा, जलेबी, चिप्स, मठ्ठी, नमकीन, मिक्सचर, पकोड़ा, समोसा या डीप फ्राइड चीजें उपलब्ध नहीं होंगी। बता दें कि अमनाथ यात्रा के दौरान देशभर से 120 समाजसेवी संस्थाएं लंगर लगाएंगी। लंगर बालटाल कैंप, बालटाल-डोमेल के बीच, डोमेल, रेलपत्री, बरारीमार्ग, संगम, नुनवान, चंदनवाड़ी, चंदनवाड़ी-पिस्सूटॉप के बीच, पिस्सूटॉप, जोजीबल, नागाकोटी, शेषनाग, वावबल, पोषपत्री, केलनार, पंचतरणी और पवित्र गुफा के रास्ते में होंगे।

इस बार हेलिकॉप्टर सर्विस भी उपलब्ध है
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) इस बार हेलिकॉप्टर के जरिये भी पूरी की जा सकेगी। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा(Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने अमरनाथ गुफा में हेली सेवाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया।

वार्षिक यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है और 11 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ समाप्त होगी। 

इस साल 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के तीर्थ यात्रा करने की उम्मीद है। यात्रा दो साल बाद पूरी तरह से हो रही है। 

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को निरस्त करने के बाद केंद्र द्वारा कुछ कड़े प्रतिबंध लगाने के चलते 2019 में एहतियात के तौर पर यात्रा को कम कर दिया गया था। वहीं, COVID-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में यह यात्रा नहीं हो सकी थी। 

यह भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा, LG ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल, जानिए पूरी बात
ALERT: अगर आप हेलिकॉप्टर से वैष्णो देवी जाने की तैयारी में हैं, तो खबर आपको फ्रॉड से बचाएगी
Bharat Gaurav Scheme: शुरू हुई देश की पहली प्राइवेट ट्रेन, हर महीने तीन बार हेरिटेज प्लेस घूम सकेंगे यात्री

 

PREV

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?