यहां एक ही परिवार के 26 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, खुले में शौच या थूकने पर 1000 रु. का जुर्माना

देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 14,792 हो गई है। इसमें 12289 केस एक्टिव हैं। 2015 ठीक हो चुके हैं। 488 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली से सुकून देने वाली खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले तीन दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले घटे हैं, उम्मीद है कि आगे मामले और कम होंगे।

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2020 1:13 PM IST / Updated: Apr 20 2020, 06:04 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 14,792 हो गई है। इसमें 12289 केस एक्टिव हैं। 2015 ठीक हो चुके हैं। 488 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली से सुकून देने वाली खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले तीन दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले घटे हैं, उम्मीद है कि आगे मामले और कम होंगे।

दिल्ली: एक ही परिवार के 26 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार ने अब तक 71 कंटेनमेन्ट जोन को चिन्हित किया है। कुछ लोग आदेश का पालन नहीं कर रहे। इन इलाकों में घरों से बाहर निकल रहे हैं। 
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ही परिवार के 26 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, अब वह निषिद्ध क्षेत्र है। केजरीवाल ने कहा, कल 67 नए मामले सामने आए है। 2274 सैंपल के टेस्ट में 67 मामले सामने आए हैं, इसका मतलब बहुत तेजी से कोरोना नहीं बढ़ रहा है।

खुले में शौच करने या थूकने पर 1000 रुपए का जुर्माना
दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, नई दिल्ली में किसी भी प्रकार से थूकने या खुले में शौच करने वाले को 1000 रुपए जुर्माना भरना होगा। गुटखा, तंबाकू और शराब बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

तमिलनाडु में कोरोना के 1371 केस
तमिलनाडु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की तरफ से बतााय गया कि 24 घंटे में कोरोना के 49 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1372 हो गई है। कुल 82 लोगों को आज ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

असम में 34 रोगियों में 82% में कोरोना के लक्षण नहीं
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, प्रदेश में कुल 34 रोगियों में से 82% को कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। अधिकांश रोगी 50-60 साल के हैं। धुबरी, गोलपारा, नलबाड़ी, मोरीगांव और गोलाघाट को रेड जोन में शामिल किया गया है।  

ओडिशा में कोरोना के 61 मरीज
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने बताया, भुवनेश्वर ने कोरोना का एक और मामला दर्ज किया गया है। अब ओडिशा में कुल मामलों की संख्या 61 हो गई है। 24 मरीजों का इलाज किया गया है जबकि 1 व्यक्ति ने बीमारी से दम तोड़ दिया।

Share this article
click me!