कोरोना का कहर: तमिलनाडु में 28 हाथियों का कराया गया Covid टेस्ट, रिपोर्ट आना बाकी

Published : Jun 09, 2021, 02:19 PM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 02:22 PM IST
कोरोना का कहर: तमिलनाडु में 28 हाथियों का कराया गया Covid टेस्ट, रिपोर्ट आना बाकी

सार

जानवरों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच तमिलनाडु के मुडुमलई टाइगर रिजर्व में 28 हाथियों का टेस्ट कराया गया। हालांकि, अभी रिपोर्ट आना बाकी है। 

नई दिल्ली. जानवरों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच तमिलनाडु के मुडुमलई टाइगर रिजर्व में 28 हाथियों का टेस्ट कराया गया। हालांकि, अभी रिपोर्ट आना बाकी है। 

इन हाथियों के सैंपल को उत्तर प्रदेश स्थित इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजा गया है। रिपोर्ट कुछ दिनों में आने की उम्मीद है। 

शेर की मौत के बाद उठाया गया कदम
दरसअल, चेन्नई में अरिगनर अन्ना जूलोजिकल पार्क में एक शेर की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा यहां कई और शेर संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अब हाथियों की जांच कराने का फैसला किया गया। 

2 से 60 साल है हाथियों की उम्र
जिन हाथियों का सैंपल लिया गया, उनकी उम्र 2 से 60 साल है। इनका टेस्ट स्वाब सैंपल के जरिए किया गया। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

इटावा में भी 2 शेर निकले पॉजिटिव
इससे पहले इटावा के सफारी पार्क में 2 शेर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, वहीं हैदराबाद में 8 शेर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा