
नई दिल्ली. उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन की खबर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक लापता है बाकी जवानों को बचा लिया गया है। पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। सोनमर्ग में भी हिमस्खलन हुआ, जिसकी वजह से 5 जवान शहीद हो गए।
दो स्थानीय लड़कियों को बचाया गया
कश्मीर के बारामुला जिले में हिमस्खलन की वजह से दो लड़कियां भी फंस गई थी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया। लड़कियों के नाम शगुफ्ता (18) और मीमा (15) साल हैं। इन दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
3 दिसंबर को भी हुआ था हिमस्खलन
इससे पहले 3 दिसंबर 2019 को भी उत्तर कश्मीर में एलओसी के पास हिमस्खलन हुए थे, जिसमें अलग-अलग जगहों पर सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। 7 जनवरी को जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास पुंछ जिले में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई। तीन अन्य पोर्टर घायल हो गए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.