744 घंटे का लंबा ऑपरेशन, 3600 बच्चे आजाद, पुलिस ने मासूमों के चेहरे पर कुछ यूं लौटाई मुस्कान

Published : Feb 02, 2020, 09:21 AM IST
744 घंटे का लंबा ऑपरेशन, 3600 बच्चे आजाद, पुलिस ने मासूमों के चेहरे पर कुछ यूं लौटाई मुस्कान

सार

तेलंगाना में एक जनवरी से 31 जनवरी तक बंधक बनाए गए बच्चों को बचाने के लिए ऑपरेशन स्माइल-VI' चलाया गया। बचाए गए 3600 बच्चों में से 2923 लड़के हैं, जबकि 677 लड़कियां शामिल हैं। 

हैदराबाद. तेलंगाना पुलिस ने एक महीने लंबा अभियान चलाकर 3600 बच्चों को आजाद कराया है। प्रदेश में एक जनवरी से 31 जनवरी तक ऑपरेशन स्माइल-VI चलाया गया। छुड़ाए गए बच्चों में 2923 लड़के तथा 677 लड़कियां शामिल हैं।

तेलंगाना की आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) स्वाती लाकड़ा ने बताया, 'तेलंगाना में एक जनवरी से 31 जनवरी तक बंधक बनाए गए बच्चों को बचाने के लिए ऑपरेशन स्माइल-VI' चलाया गया। बचाए गए 3600 बच्चों में से 2923 लड़के हैं, जबकि 677 लड़कियां। विभिन्न धाराओं के तहत 411 केस दर्ज कर लिए गए हैं।

बाल मजदूरी करने वालों को छुड़ाया गया 

आईजी ने बताया, 'इस अभियान का मकसद गायब हो गए तथा बाल मजदूरी, भीख मांगने जैसे कामों में धकेल दिए गए बच्चों को मुक्त कराना था। हमने पहले उन जगहों की पहचान की, जहां पर सबसे अधिक बाल श्रमिक काम करते हैं। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मैकेनिक शॉप, चाय की दुकानों, फुटपाथ, ट्रैफिक लाइट्स जैसी जगहें शामिल हैं।'

अधिकारी के अनुसार मुक्त कराए गए बच्चों में 1292 बच्चे राज्य के बाहर के हैं। कुल 3600 में से 1982 को उनके पैरंट्स को सौंप दिया गया है, जबकि 1618 को रेस्क्यू होम में भर्ती कराया गया है। इस अभियान में बच्चों की पहचान के लिए चेहरों की पहचान करने वाले ऐप की मदद भी ली गई।

PREV

Recommended Stories

सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?
दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला