देश में तेजी से क्यों बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में आए 3656 संक्रमित

Published : May 05, 2020, 07:49 PM IST
देश में तेजी से क्यों बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में आए 3656 संक्रमित

सार

पिछले 24 घंटों की बात करें तो अबतक सबसे ज्यादा 3656 केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि राज्यों ने देर से रिपोर्ट दी, अचानक संक्रमण का आंकड़ा बढ़ गया। बता दें कि 30 अप्रैल को कोरोना के 1801 नए केस आए थे।  

नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो अबतक सबसे ज्यादा 3656 केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि राज्यों ने देर से रिपोर्ट दी, अचानक संक्रमण का आंकड़ा बढ़ गया। बता दें कि 30 अप्रैल को कोरोना के 1801 नए केस आए थे। फिर 1 मई को 2396, 2 मई को 2564, 3 मई को 2992, 4 मई को 3656 हो गई। 

चंडीगढ़ में कोरोना के 115 केस
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है और 1 की मौत हुई है।

पंजाब में कोरोना के 1451 केस
पंजाब में आज कोरोना के 219 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1451 हो गई है, जिनमें से 1293 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के कारण 25 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। 2 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

कर्नाटक में कोरोना के 673 केस
कोरोना के 22 और मामले कर्नाटक में कल शाम 5 बजे और आज 5 बजे के बीच दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामले अब 673 हो गए हैं, जिसमें 331 डिस्चार्ज और 29 मौतें शामिल हैं। 

केरल में कोरोना के 502 केस
 कोरोना के 3 नए मामले रिपोर्ट किए गए। सभी वायनाड जिले के हैं। राज्य में कुल मामले 502 हो गए हैं जिनमें 37 सक्रिय मामले शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2859 केस
उत्तर प्रदेश में अब तक 65 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमे से 5 जिलों में अब कोई एक्टिव मामला नहीं है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1862 है, डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 944 है। अब तक कुल मामलों की संख्या 2859 है।

उत्तराखंड में कोरोना के 61 केस
उत्तराखंड में कोरोना से एक और व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है, कुल मामलों की संख्या 61 हो गई है, जिसमें 39 ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना के 3127 केस
राजस्थान में आज कोरोना के 66 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 5 मौतें हुईं है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,127 हो गई है। राज्य में 1,581 एक्टिव केस हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दौसा बस अग्निकांड: खौफनाक स्टेटस...'हो गई रात' और जिंदा जल गई पत्नी, 8 में से 6 बन गए कंकाल!
Top 10 Morning News: मॉनसून अलर्ट से US तक बड़ा भूचाल, जानिए आज की 10 बड़ी खबरें