जम्मू कश्मीर में जनसुरक्षा कानून के तहत 389 लोग हिरासत में लिए गए

Published : Feb 05, 2020, 06:07 PM IST
जम्मू कश्मीर में जनसुरक्षा कानून के तहत 389 लोग हिरासत में लिए गए

सार

 सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कुल 389 लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है।

नई दिल्ली. सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कुल 389 लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

पीएसए के तहत 389 लोग हिरासत में हैं

उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर जन सुरक्षा कानून के तहत 444 लोगों को हिरासत में लेने के आदेश जारी किए गए थे। रेड्डी ने बताया कि वर्तमान में पीएसए के तहत 389 लोग हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा कि मामला दर मामला के आधार पर समीक्षा करने के बाद हिरासत की अवधि बढ़ाई या खत्म की जाती है। यह समीक्षा जमीनी हालात तथा फील्ड एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित होती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के चुनाव में वो 11 भारतीय चेहरे! कौन बनेगा सांसद, गवर्नर और मेयर?
Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?