फ्लाइट में 4 महीने की बच्ची की मौत, मासूम में कोई मूवमेंट नहीं था-परिजनों ने समझा वो सो रही है...

Published : Nov 16, 2019, 11:48 AM ISTUpdated : Nov 16, 2019, 12:05 PM IST
फ्लाइट में 4 महीने की बच्ची की मौत, मासूम में कोई मूवमेंट नहीं था-परिजनों ने समझा वो सो रही है...

सार

स्पाइस जेट की फ्लाइट में शुक्रवार को चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। यह फ्लाइट सूरत से मुंबई जा रही थी। अभी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। बच्ची के शव को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अहमदाबाद. स्पाइस जेट की फ्लाइट में शुक्रवार को चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। यह फ्लाइट सूरत से मुंबई जा रही थी। अभी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। बच्ची के शव  को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बच्ची का नाम रिया था। वह अपनी मां प्रीति और दादा-दादी के साथ फ्लाइट में थी। एयरलाइन के मुताबिक, बच्ची उसी दौरान बेसुध हो गई, इस दौरान उसके परिजनों को भी पता नहीं चला। इसके बाद रिया को उसकी मां मुंबई में एयरपोर्ट पर मेडिकल रूम में ले गई। यहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

बच्ची को सोता समझते रहे परिजन
एयरलाइन के मुताबिक, मां ने डॉक्टर को बताया कि सुबह 5.30 बजे बच्ची सो गई। जब फ्लाइट में बच्ची में कोई मूवमेंट नहीं दिखा तब भी उन्हें यही लगा कि बच्ची सो रही है। इसलिए उन्होंने क्रू मेंबर्स को भी इसकी जानकारी नहीं दी। जब फ्लाइट मुंबई में लैंड हुई तब परिजनों ने देखा कि बच्ची अभी भी नहीं उठी तो उन्होंने क्रू मेंबर्स को यह जानकारी दी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

तमिलनाडु का ‘किंगमेकर’ कौन? विजय के शपथ ग्रहण में आंकड़ों का सस्पेंस बरकरार
Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!