इस स्पेनिश फिल्म को मिला 'गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर' पुरस्कार

Published : Nov 16, 2019, 11:36 AM IST
इस स्पेनिश फिल्म को मिला 'गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर' पुरस्कार

सार

स्पेनिश फिल्म 'द वीपिंग वुमन' को 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में 'गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर' पुरस्कार मिला।

कोलकाता. स्पेनिश फिल्म 'द वीपिंग वुमन' ने 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में 'गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर' पुरस्कार जीता है।

इसी साल आई इस फिल्म का निर्देशन जेयरो बुस्तामांते ने किया है। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा फिल्मोत्सव के दौरान इस फिल्म के लिये 51 लाख रुपये नकद और ‘गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर ट्रॉफी’ प्रदान की गयी।

वेकलाव मारहोल द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'द पेंटेड बर्ड' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म को 21 लाख रुपये नकद और ‘गोल्डन रॉयल बंगाल क्राउन’ प्रदान किया गया। इस फिल्मोत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा