बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 4 जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

Published : Nov 19, 2019, 09:51 AM ISTUpdated : Nov 19, 2019, 12:45 PM IST
बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 4 जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

सार

सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद जवानों के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना अर्पित की है। इस तूफान में 4 जवान सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। 

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद जवानों के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना अर्पित की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सियाचिन में हिमस्खलन के कारण जवानों के शहीद होने से गहरा दुख हुआ. मैं उनके साहस और राष्ट्र की सेवा को सलाम करता हूं। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना.

4 जवान हो गए शहीद

सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई जिस कारण 4 जवान शहीद हो गए, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई. यह घटना करीब 3.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि 8 सदस्यों की पेट्रोलिंग टीम तूफान में फंसी थी.

8 सदस्यों को किया गया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम ने तूफान में फंसे 8 सदस्यों को बाहर निकाल लिया, जिसमें 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए। मृतकों में 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अब भी 7 की हालत गंभीर है, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया, जहां ऊंचाई 18,000 फीट से ऊपर है। जिन जवानों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ा, वे पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। इसमें 8 जवान थे और जब बर्फीला तूफान आया तो ये जब नॉर्दर्न ग्लेशियर में मौजूद थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल, लहराया तिरंगा, Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Bloc का मार्च
Delhi Police AI Case: अराजकता फैलाना...वायरल छेड़छाड़ वीडियो निकला AI-जनरेटेड, YouTuber गिरफ्तार