असम में खतरनाक हुआ रेमल, भारी बारिश से 40 हजार लोगों की गृहस्थी बर्बाद, एक की मौत

Published : May 30, 2024, 08:10 AM IST
Assam, floods

सार

असम में रेमल तूफान ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ से सभी इलाके बुरी तरह से डूबे हुए हैं। लोगों की गृहस्थियां तबाह हो गई हैं। असम में 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि बाढ़ के चलते एक व्यक्ति की जान भी चली गई है। 

नेशनल डेस्क। प्रकृति के प्रकोप से बच पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। फिलहाल असम राज्य पर सबसे अधिक मुसीबत आ पड़ी है यहां रेमल च्रकवाती तूफान का असर अधिक देखने को मिल रहा है। यहां बाढ़ और भारी बारिश के कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। समुद्र के तटीय इलाकों में तो स्थिति और भयावह हो गई है। असम में करीब 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। लोगों की गृहस्थियां बर्बाद हो गई हैं। 

असम के 8 जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू
असम में रेमल का प्रभाव काफी देखने को मिल रहा है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है। बाढ़ से नगांव, हैलाकांडी, कार्बी आंगलौंग, कछार, करीमगंज, होजाई, गोलाघाट और पश्चिम कार्बी आंगलोंग प्रभावित हुआ है।

पढ़ें चक्रवाती तूफान रेमल की चपेट में मिजोरम, आइजोल में पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत कई घायल

बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5 पहुंची
असम में बाढ़ का कहर बढ़ गया है। बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यहां करीमगंज जिले में बाढ़ में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। वहीं प्रदेश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5 पहुंच गई है। इसके साथ ही कछार जिले में दो व्यक्ति बाढ़ में लापता हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं ये नदियां
असम में बाढ़ का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। यहां बराक घाटी के करीमगंज, कछार और हैलाकांडी जिले में बराक नदी समेत लोंगई नदी, कुशियारा, सिंगला और कटाखल समेत कई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में यहां पर हालात बेकाबू हो गए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान