आंध्र प्रदेश में कोरोना के 439 केस, सीएम ने कहा, प्रदेश के लोगों में बांटे 5.3 करोड़ मास्क

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 439 हो गई है। 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 गुंटूर जिले में और 4 नेल्लोर जिले में मिले हैं। प्रदेश में 12 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हो चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 3:15 PM IST

आंध्र प्रदेश. यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 439 हो गई है। 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 गुंटूर जिले में और 4 नेल्लोर जिले में मिले हैं। प्रदेश में 12 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हो चुकी है।

गुंटूर में सबसे ज्यादा मामला
राज्य में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले गुंटूर जिले में सामने आये हैं, जहां 90 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इसके बाद कुरनूल जिले में 84 मामले सामने आए हैं। गुंटूर और कुरनूल जिलों में उन लोगों की संख्या अधिक है जिन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में  तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

5.3 करोड़ मास्क बांटने के निर्देश
आंध्र प्रदेश में नए मामलों में 8 गुंटूर से, चित्तूर से 2 और कृष्णा और पश्चिम गोदावरी से 1-1 मामले आए हैं। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में 5.3 करोड़ लोगों में से प्रत्येक को 3 मास्क बांटे जाएं।

ओला कैब को परमीशन
राज्य सरकार ने राज्य में इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखने के लिए ओला कैब को परमीशन दी है। सेवाएं इमरजेंसी मेडिकल केयर (गैर-कोरोना संबंधी) डायलिसिस, कैंसर, दिल की बीमारी के लिए होंगी। 

देश में और कहां-कहां बढ़ाया गया लॉकडाउन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। पंजाब सरकार ने 1 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ओडिशा में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। ओडिशा पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को सबसे पहले बढ़ाया।

देश में कोरोना की स्थिति
देशभर में कोरोना वायरस के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 335 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण का मामला भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को देश में अब तक 162 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में 82 तो राजस्थान में 11 नए मरीज मिले हैं। वहीं, गुजरात में 22 तो आंध्र प्रदेश में 12 नए मरीज मिले हैं। इन सब के इतर आज 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जिसमें 2 लोगों की मौत गुजरात में तो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 1-1 लोगों की जान गई है।

Share this article
click me!