नागपुर में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 की मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Published : Aug 01, 2020, 07:58 PM ISTUpdated : Aug 01, 2020, 08:01 PM IST
नागपुर में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 की मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

सार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद प्लांट में धुंआ उठता देखा गया। धमाके में मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही सबकी मौत हो गई। 

मुंबई. महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद प्लांट में धुंआ उठता देखा गया। धमाके में मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही सबकी मौत हो गई। 

परिजनों ने शव लेने से इनकार किया
मृतकों के परिजनों ने मृतकों के शव लेने से इनकार कर दिया है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रबंधन का कोई व्यक्ति आए और शवों को कब्जे में ले। 

एक ही गांव के हैं मृतक
मृतकों की पहचान मंगेश प्रभाकर नौकारकर (21), लीलाधर वामनराव शिंदे (42), वासुदेव लादी (30), सचिन प्रकाश वाघमारे (24) और प्रताप पांडुरंग मून (25) के रूप में हुई है। ये सभी बडगांव के रहने वाले थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?