खराब मौसम के बावजूद सेना ने आतंकियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन, 5 जवान शहीद; 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर

Published : Apr 06, 2020, 07:44 AM IST
खराब मौसम के बावजूद सेना ने आतंकियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन, 5 जवान शहीद; 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर

सार

रविवार को सीमा पार से आए आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए है। इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। जबकि एक दिन पहले सेना ने शनिवार को भी 4 आतंकियों को ढेर किया था। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ियों के बीच सेना ने यह ऑपरेशन चलाया था।   

श्रीनगर. उत्तर कश्मीर के केरन सेक्टर में सीमा पार से आए घुसपैठियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई। रविवार शाम को इसमें पांच सैनिक शहीद हो गए। मुठभेड़ में पांच घुसपैठिए भी मारे गए। मारे गए सभी घुसपैठिए आतंकी संगठनों से संबंधित थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया था। जबकि 4 अन्य जवान घायल थे। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घायल जवान शहीद हो गए। 

श्रीनगर में सेना के अधिकारियों ने रविवार देर रात को बताया कि कुपवाड़ा जिले में में आने वाले इस इलाके में सेना ने 3 और 4 अप्रैल की रात से घुसपैठ रोकने के लिए ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी घुसपैठिए कुपवाड़ा के शमसबरी रेंज से भारतीय क्षेत्र में घुसे थे और पोसवाल के गुर्जर ढोक इलाके में छिपे थे। शहीद जवानों में से दो-दो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से और राजस्थान से एक जवान है।

खराब मौसम के बीच सेना ने चलाया ऑपरेशन 

पाकिस्तानी घुसपैठियों ने सेना की नजरों से बचते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की थी। खराब मौसम और ऊंची पहाड़ियों के बावजूद सेना के जवान घुसपैठियों का मुकाबला करने पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें 5 घुसपैठिए ढेर हो गए।

ऊंचाई और बर्फबारी के चलते घायलों को लाने में मुश्किल हुई

सेना के अधिकारियों ने कहा कि घायल जवानों को घटनास्थल से लाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जगह भारी बर्फबारी हुई है, जिसके चलते रास्ते बंद हैं और ऊंची पहाड़ियों के चलते इलाका काफी दुर्गम है।

24 घंटे में ढेर हुए 9 आतंकी

सेना ने पांच दिनों से ऑपरेशन चला रखा था। इस दौरान शनिवार से लेकर रविवार तक 24 घंटे के भीतर 9 आंतकियों को ढेर किया गया है। बताया जा रहा कि आतंकी स्थानीय लोगों की हत्या कर रहे थे। जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किए थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?