हरिद्वार से लौट रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

Published : Oct 01, 2019, 03:04 PM IST
हरिद्वार से लौट रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

सार

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य नौ लोग घायल हुए हैं।  

जयपुर(Jaipur). राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य नौ लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह लगभग पांच बजे मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर हुआ, जब एक जीप राजमार्ग पर खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मनोज, मोहन, पुनी देवी, नाजु देवी और पुष्पा देवी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि नौ घायलों को दौसा और सिकराय स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार जीप में सवार लोग साणोत पाली गांव के रहने वाले थे और हरिद्वार से लौट रहे थे।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?
UPI पर राहुल का विरोध, लेकिन कांग्रेस के सांसदों ने क्या कहा? चिदंबरम और मनीष तिवारी का रुख समझिए