जुलाई के अंत तक हो जाएगी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी, सितंबर से शुरू हो सकती है सेवाएं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में सितंबर से 5जी की सेवा की शुरुआत हो सकती है। 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी जुलाई तक हो जाएगी।  कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2022 5:37 PM IST / Updated: Jun 15 2022, 11:15 PM IST

पेरिस। केंद्रीय दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत में सितंबर से 5जी की सेवा की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी जुलाई तक हो जाएगी। यह भारत की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी होगी। कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है। 26 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। 

वैष्णव ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। हमें जुलाई के अंत तक नीलामी प्रक्रिया पूरी करनी है। दूरसंचार कंपनियां पहले से ही पूरे बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं। 5जी सेवाओं के अगस्त-सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। नीलामी समय पर हो रही है। इसकी समय सीमा जुलाई थी। अगस्त-सितंबर सेवा शुरू करने की समय सीमा थी।

Latest Videos

टेक्नोलॉजी इवेंट में शामिल होने आए थे वैष्णव
अश्विनी वैष्णव फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक टेक्नोलॉजी इवेंट में शामिल होने आए थे। उन्होंने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। मंत्री ने यूरोपीय देश में यूपीआई और रुपे कार्ड की स्वीकृति के लिए फ्रांस के लायरा नेटवर्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि UPI एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे व्यापक रूप से अत्यधिक सफल पेमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में मान्यता मिली है।

यह भी पढ़ें- भारत में जल्द शुरू होगी 5G सर्विस- 1 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे 5GB की फिल्म, स्पेक्ट्रम की होगी नीलामी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूरोप इसमें रुचि रखता है। आज यूपीआई और फ्रांस के पेमेंट निपटान संगठन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं ताकि वे यूरोप में यूपीआई प्रोटोकॉल का उपयोग कर सकें। एक मायने में हम दुनिया में भारत के सॉफ्ट पावर का निर्यात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रसोई गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा- अब 1450 की जगह देने होंगे इतने रुपए, 16 जून से होगा लागू

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया