
मुंबई. महाराष्ट्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के छह जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जवान मुंबई के निकट खारघर में तैनात थे। इससे पहले सीआईएसएफ के पांच जवानों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति
3 मार्च की शाम 9 बजे तक महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 490 केस आ चुके हैं। इसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में 198, पुणे में 63, सिंगली मं 25, अहमदनगर में 19, नागपुर में 12, थाणे में 10 केस सामने आए हैं।
देश में 24 घंटे में 336 कोरोना के केस बढ़े
2 मार्च को कोरोना संक्रमण के 336 केस बढ़े हैं। अब तक कुल 2301 केस हुए हैं। 56 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इन 56 में से 12 की कल (2 मार्च) मौत हुई। कुल 157 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, तब्लीगी जमात के लोगों को देखे तो पिछले 2 दिनों में 14 राज्यों में 647 केस मिले हैं। 14 राज्यों में अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और यूपी शामिल हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों के लिए कोई बाधा न खड़ी करें। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.