दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% मतदान; लोकसभा चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा हुई वोटिंग

Published : Feb 09, 2020, 07:23 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% मतदान; लोकसभा चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा हुई वोटिंग

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर रविवार देर शाम चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया, इस बार चुनाव में 62.59% मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में 60.5% मतदान हुआ था।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर रविवार देर शाम चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया, इस बार चुनाव में 62.59% मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में 60.5% मतदान हुआ था।

आप ने उठाए थे सवाल
इससे पहले आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए थे। केजरीवाल ने एक ट्वीट पर जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि चुनाव के 17 घंटे बाद भी चुनाव आयोग द्वारा मतदान के सही आंकड़े नहीं दिए गए। अधिकारी कह रहे हैं कि डाटा अभी इकट्ठा किया जा रहा है। 

'यह चौकाने वाला है'
इस पर केजरीवाल ने कहा, यह चौकाने वाला है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है। वे वोटिंग के कई घंटों बाद भी मतदान के सही आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले आप नेताओं ने चुनाव आयोग से ईवीएम को लेकर भी तमाम शिकायतें की हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम
Sonia Gandhi Instagram: 7 तस्वीरों में देखें सोनिया गांधी की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट, संस्मरण की झलक से प्रियंका संग जश्न तक