एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन, का पहला लुक जारी, इस साल के अंत में होगी रिलीज

Published : Feb 09, 2020, 07:15 PM IST
एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन, का पहला लुक जारी, इस साल के अंत में होगी रिलीज

सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। जावड़ेकर ने बताया कि “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” नामक यह फिल्म हॉलीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है।

नई दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। जावड़ेकर ने बताया कि “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” नामक यह फिल्म हॉलीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है।

मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्टर विमोचन की एक तस्वीर साझा की

उन्होंने ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। हालीवुड और टालीवुड के संयुक्त प्रयास से जनता के प्रिय भारत राष्ट्रपति के जीवन पर बन रही यह फिल्म इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो जाएगी।”

जगदीश दानेटी, सुवर्ण पप्पू और मार्टिनी फिल्म्स के जॉनी मार्टिन के सहनिर्माण में बन रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेता अली हैं।

जावड़ेकर ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका की मार्टिनी फिल्म्स और पिंक जगुआर इंटरटेनमेंट अन्य के साथ मिलकर भारत में पांच फिल्म निर्माण परियोजनाओं में एक अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?