The Muslim 500 List 2027: द मुस्लिम 500 की 2027 सूची में भारत के 22 प्रभावशाली मुसलमान शामिल हैं। मौलाना महमूद मदनी को दुनिया में 18वां स्थान मिला। जानें पूरी सूची और संस्था की जानकारी।

World's 500 Most Influential Muslims: दुनियाभर में 'द मुस्लिम 500' लिस्ट की काफी चर्चा हो रही है। इस सूची में दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों को शामिल किया जाता है। इस बार की लिस्ट में भारत के 22 लोगों को जगह मिली है। इनमें धार्मिक गुरुओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेता, उद्योगपति, राजनेता और वैज्ञानिक तक शामिल हैं। भारत की ओर से इस सूची में शामिल लोगों में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का नाम सबसे प्रमुख है। उन्हें दुनिया के प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में 18वां स्थान दिया गया है।

The Muslim 500 List 2027: भारत के 22 प्रभावशाली मुसलमान कौन?

अब जानते हैं उन 22 भारतीय मुसलमानों के बारे में, जिन्हें 'द मुस्लिम 500' की 2027 की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कई प्रमुख धार्मिक नेता, सामाजिक हस्तियां, फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल हैं।

भारत के इन 22 लोगों को इस सूची में जगह मिली है।

1. शेख अबूबक्र अहमद

2. मौलाना कमरुज्जमां आजमी

3. शबाना आजमी

4. सैयद इब्राहिमुल खलील अल-बुखारी

5. मीरवाइज उमर फारूक

6. डॉ. हाशिम हसन

7. मौलाना साद कंधलवी

8. मौलाना जुहेर उल हसन कंधलवी

9. आमिर खान

10. डॉ. सानियासैन खान

11. शाहिद खान

12. मौलाना महमूद मदनी

13. मौलाना सैयद अरशद मदनी

14. डॉ. बहाउद्दीन मुहम्मद जमालुद्दीन नदवी

15. डॉ. जाकिर अब्दुल करीम नाइक

16. मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी

17. मौलाना शाकिर अली नूरी

18. असदुद्दीन ओवैसी

19. अजीम प्रेमजी

20. मौलाना बदरुद्दीन अजमल

21. ए.आर. रहमान

22. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन

View post on Instagram
 

भारत के कौन से मुस्लिम पहुंचे टॉप-50 में?

  • 'द मुस्लिम 500' की सूची में मौलाना महमूद मदनी भारत के उन प्रमुख लोगों में शामिल हैं, जिन्हें टॉप-50 में जगह मिली है। उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में 18वां स्थान दिया गया है।
  • बॉलीवुड की बात करें तो शाहरुख खान, आमिर खान, शबाना आजमी और ए.आर. रहमान जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं।
  • शाहरुख खान के नाम के आगे आधिकारिक सूची में 'New' लिखा गया है। इसका मतलब है कि वह इस साल पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं।
  • राजनीति के क्षेत्र से असदुद्दीन ओवैसी और बदरुद्दीन अजमल को जगह मिली है।
  • वहीं, कारोबार जगत से अजीम प्रेमजी का नाम शामिल किया गया है।
  • इसके अलावा डॉ. हाशिम हसन का नाम भी इस सूची में दर्ज है।

The Muslim 500 List: कौन जारी करता है प्रभावशाली मुस्लिमों की लिस्ट?

  • 'द मुस्लिम 500' का पूरा नाम 'The World's 500 Most Influential Muslims' है। इस सूची को जॉर्डन की संस्था 'द रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर' प्रकाशित करती है।
  • इस सूची की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। साल 2027 का संस्करण इसका 18वां वार्षिक संस्करण है। इस रिपोर्ट में दुनिया के अलग-अलग देशों से प्रभावशाली मुसलमानों के नाम शामिल किए जाते हैं।
  • इस बार की रिपोर्ट में 82 देशों के 509 नाम दर्ज किए गए हैं। इनमें 29 नाम ऐसे हैं, जिन्हें इस संस्करण में पहली बार शामिल किया गया है।
  • यह सूची दुनिया के उन मुसलमानों की पहचान करती है, जिनका अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव है।

The Muslim 500 List 2027: दुनिया में पहले नंबर पर कौन?

  • दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पहला स्थान मिला है।
  • इसके अलावा सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान तथा तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान ने भी संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • इस तरह 2027 की 'द मुस्लिम 500' सूची में दुनिया के कई बड़े राजनीतिक और धार्मिक चेहरों को शामिल किया गया है। भारत के 22 लोगों का इस सूची में जगह बनाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।