21 साल पहले हो गई थी पति की मौत, वृद्धाश्रम में हुआ प्यार; अब 66 की उम्र में कर रहीं शादी

Published : Dec 19, 2019, 05:27 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:29 AM IST
21 साल पहले हो गई थी पति की मौत, वृद्धाश्रम में हुआ प्यार; अब 66 की उम्र में कर रहीं शादी

सार

त्रिशूर के रामावरमपुरम में एक सरकारी वृद्धाश्रम में 67 साल के कोचनियन मेनन और 66 साल की पीवी लक्ष्मी अम्मल रहते हैं। वे दोनों एक दूसरे को दशकों से जानते हैं। लेकिन तमाम जांच और समस्याओं का सामना करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। 

तिरुअनंतपुरम. त्रिशूर के रामावरमपुरम में एक सरकारी वृद्धाश्रम में 67 साल के कोचनियन मेनन और 66 साल की पीवी लक्ष्मी अम्मल रहते हैं। वे दोनों एक दूसरे को दशकों से जानते हैं। लेकिन तमाम जांच और समस्याओं का सामना करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। 

केरल के जिस सरकारी वृद्धाश्रम में दोनों रहते थे, वहां अगले 12 दिन के बाद इन दोनों की शादी होगी। 67 साल के दूल्हे और 66 साल की दुल्हन ने एक महीने पहले ही शादी करने का फैसला किया है। यह केरल के त्रिशूर में पहला मामला है, जब वृद्धाश्रम में किसी की शादी होगी। यहां रहने वाले और लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। 
 
पति के बिजनेस में सहयोगी थे कोचनियन 
लक्ष्मी कोचनियन को वृद्धाश्रम में आने से पहले से जानती हैं। वे उनके पति कृषा अय्यर के कैटरिंग के बिजनेस में सहयोगी थे। लक्ष्मी ने बताया, ''मेरे पति का 21 साल पहले देहांत हो गया था। मैं कुछ साल तक घर पर अकेली रही। मुझे जब भी कोई जरूरत होती थी, कोचनियन मदद के लिए आते थे। इसके बाद मैंने अपना घर बेच दिया। मैं एक रिश्तेदार के घर पर कई सालों तक रही। कोचानियन यहां उनसे मिलने आते रहते थे।
 
उन्होंने बताया, कुछ साल पहले कोचनियन कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। 2 साल पहले मैं इस वृद्धाश्रम में आ गई। दो महीने पहले मैं इसी वृद्धाश्रम में उनसे फिर से मिली।

 

कोचनियन कभी मुझे अकेला नहीं छोड़ते: लक्ष्मी
लक्ष्मी को पहले यकीन नहीं था कि वे प्यार में हैं। लेकिन वे कहती हैं कि वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। लक्ष्मी ने बताया, मैं उन्हें यहां देखकर चकित रह गई। मैं उन दिनों अपने को अकेला महसूस कर रही थी। जब मैं उनसे मिली तो मुझे अच्छा लगने लगा। वे मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ते, वे मुझे प्यार करते हैं। इसलिए हमने बाकी का जीवन पति पत्नी की तरह गुजारना चाहते हैं।


 
कोचनियन अपने कुछ साल पहले अपने बच्चों के साथ रहते थे। इसके बाद वे वायनाड में वृद्धाश्रम में रहने लगे। जहां से उनका ट्रांसफर यहां कर दिया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली