19 फ्लाइट्स रद्द, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, CAA के विरोध में दिल्ली की ऐसे थम गई रफ्तार

Published : Dec 19, 2019, 04:24 PM IST
19 फ्लाइट्स रद्द, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, CAA के विरोध में दिल्ली की ऐसे थम गई रफ्तार

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर प्रोटेस्ट ने जोर पकड़ा है। जिसके कारण दिल्ली में जाम के कारण 16 फ्लाईटे लेट हो गई हैं। जिसके बाद इंडिगो ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले 19 फ्लाईटों को रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर प्रोटेस्ट ने जोर पकड़ा है। जिसके कारण दिल्ली में जाम के कारण 16 फ्लाईटे लेट हो गई हैं। जिसके बाद इंडिगो ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले 19 फ्लाईटों को रद्द कर दिया है। 

लगा 10 किमी लंबा जाम 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस वजह से लोग घंटों तक इसमें फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

एक-एक कर चेक की गईं गाड़ियां 

सुरक्षा चेकिंग की वजह से सरहौल बॉर्डर पर जाम लगा। पुलिस एक-एक गाड़ी चेक कर रही है। दिल्ली के लाल किला इलाके के पास प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। जामिया, शाहीन बाग, मुनिरका, जसोला विहार, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय के मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।

18 मेट्रो स्टेशनों को किया बंद 

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने सुरक्षा के मद्देनजर 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। जिनमें वसंत विहार, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, ITO, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, लालकिला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनेरका स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली