यूपीः गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढह गई 2 मंजिला बिल्डिंग, 4 बच्चों सहित 8 की मौत

Published : Jun 02, 2021, 09:39 AM ISTUpdated : Jun 02, 2021, 10:09 AM IST
यूपीः गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढह गई 2 मंजिला बिल्डिंग, 4 बच्चों सहित 8 की मौत

सार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार रात सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे में 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा था। हादसा इतना भीषण था कि पड़ोसी घबराकर भाग निकले। इस मकान में पटाखे बनते थे।

गोंडा, यूपी. यहां मंगलवार रात सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे में 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा था। हादसा इतना भीषण था कि पड़ोसी घबराकर भाग निकले।

सोते रह गए लोग
हादसा तरबगंज के टिकरी इलाके में हुआ। मरने वालों में 4 बच्चे, दो महिलाएं और 2 पुरुष हैं। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। ऐसे में वे मलबे में ही दबकर रह गए। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कराया। लेकिन मलबे से 8 लोगों की सिर्फ लाशें ही निकलीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। योगी ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

घर में पटाखा बनते थे
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, वहां पटाखे बनते थे। हालांकि मकान मालिक के पास इसका लाइसेंस था।

इनकी हुई मौत
निसार अहमद सन ऑफ नूर उल हसन 35 वर्ष, शमशाद सन ऑफ नुरुल हसन 28, साइकिन निशा वाइफ ऑफ निसार अहमद 35,रुबीना बानो डॉटर आफ नूर उल हसन 32, मोहम्मद शोएब सन ऑफ आरिफ 2 वर्ष, मेराज सन ऑफ इरशाद 11 वर्ष, नूरी सबा डॉटर ऑफ निसार अहमद 12 वर्ष और शहजाद अहमद सन ऑफ निसार 14 वर्ष हैं।

ये हैं घायल
नूरूल हसन पुत्र नसीहत दीन 65 वर्ष, इरशाद अहमद पुत्र नुरूल हसन 40 वर्ष, निजान पुत्र आरिफ शेख पुत्र आरिफ शेख 12 वर्ष, रेहान अहमद पुत्र आरिफ शेख 10 वर्ष, अलीसा पत्नी इरशाद अहमद, मोहम्मद जैद पुत्र निसार 8 वर्ष और गुलनाज बानो पत्नी फकीर मोहम्मद 22 वर्ष।

 

CM श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

महाराज जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 

 pic.twitter.com/KTip5Rj1IX

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?