Published : Jan 26, 2023, 01:43 PM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 02:02 PM IST
नई दिल्ली। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाला गया। सिर्फ महिलाओं की टुकड़ी से लेकर अग्निवीर तक इस साल परेड में कई बातें पहली बार दिखीं। किसी रूसी टैंक को परेड में शामिल नहीं किया गया। पहली बार 9 राफेल विमान दिखे।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि अब्देल फतह अल-सिसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
210
परेड की शुरुआत मिस्र के सशस्त्र बलों के एक दल के मार्च के साथ हुई। इसमें मिस्र के 144 सैनिक शामिल थे।
310
पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पूरी महिला टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया। नौसेना सहित कई अन्य मार्चिंग टुकड़ियों में महिलाएं शामिल थीं। एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में नौसेना की टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 अग्निवीर सैनिक शामिल थे।
410
परेड के दौरान रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की झलक दिखी। इस बार किसी भी रूसी टैंक को नहीं दिखाया गया। भारत में बने अर्जुन और आकाश मिसाइल प्रणाली सहित अन्य हथियारों को दिखाया गया।
510
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरी इच्छा है कि हम देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!"
610
परेड के दौरान 23 झांकी दिखाई गई। इनमें भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रदर्शित किया गया।
710
देशभर में हुए "वंदे भारतम" डांस कॉम्पिटिशन के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यह दूसरी बार है जब देशव्यापी प्रतियोगिता के माध्यम से डांसरों को चुना गया।
810
कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स की डेयर डेविल्स टीम ने बाइक पर योग सहित कई हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
910
फ्लाई पास्ट में तीनों सेनाओं के विमानों ने भाग लिया। 45 विमानों ने एयर शो किया। कोहरे के चलते लोगों को विमान उतने स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिए। राफेल फाइटर प्लेन ने वर्टिकल चार्ली से परेड का समापन किया।
1010
राफेल पिछले दो वर्षों में परेड का हिस्सा रहा है। हालांकि यह पहली बार है जब राफेल परेड में शामिल होने वाले सभी विमानों में एक चौथाई था। 9 राफेल विमानों ने फ्लाईपास्ट में भाग लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.