कोरोना: 5 राज्यों से कोरोना के 78% केस, अकेले महाराष्ट्र से 62%, 6.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है

देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कुल नए मामलों में इन राज्‍यों का योगदान 78.56 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 56,211 नये मामले दर्ज किए गए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2021 6:21 AM IST / Updated: Mar 31 2021, 12:04 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कुल नए मामलों में इन राज्‍यों का योगदान 78.56 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 56,211 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस
महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 31,643 नये मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,868 और कर्नाटक में 2,792 मामले दर्ज किए गए हैं। दस राज्‍यों में कोरोना के प्रतिदिन नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 18,912 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

Latest Videos

महाराष्ट्र में कुल सक्रिया केस का 62 प्रतिशत
महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्‍तीसगढ़ का कुल सक्रिय मामलों में 79.64 प्रतिशत योगदान है तथा महाराष्‍ट्र का कुल सक्रिय केस भार में 62 प्रतिशत से अधिक योगदान है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या आज बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 94.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 37,028 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में 6.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी
देश में अब तक दिए गए कोविड-19 वैक्सीन डोज की कुल संख्या आज 6.24 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें 82,00,007 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 52,07,368 स्वास्थकर्मियों को दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 90,08,905 फ्रंट लाइन वर्क्स (पहली डोज), 37,70,603 फ्रंट लाइन वर्क्स (दूसरी डोज), 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,90,20,989 लाभार्थी (पहली डोज), 36,899 (दूसरी डोज), 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थियों 71,58,657 (पहली डोज) और 4,905 (दूसरी डोज) शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका 'कॉकटेल बम', लोगों को मारा चाकू
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद