देश को मिलने जा रही 7वीं वंदे भारत ट्रेन, जानें किस रूट पर चलेगी और क्या रहेगा टाइमटेबल

Published : Dec 23, 2022, 07:47 PM IST
देश को मिलने जा रही 7वीं वंदे भारत ट्रेन, जानें किस रूट पर चलेगी और क्या रहेगा टाइमटेबल

सार

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत धीरे-धीरे अलग-अलग रूट्स पर चलाई जा रही हैं। अब तक भारत में 6 वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब देश को 7वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रेन देश के पूर्वी हिस्से यानी पश्चिम बंगाल में चलाई जाएगी।

Vande Bharat Express: भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत धीरे-धीरे अलग-अलग रूट्स पर चलाई जा रही हैं। अब तक भारत में 6 वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब देश को 7वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रेन देश के पूर्वी हिस्से यानी पश्चिम बंगाल में चलाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेन को पीएम मोदी अगले शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं। बता दें कि यह ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

सिर्फ दो स्टेशनों पर रुकेगी : 
इस ट्रेन का मेंटेनेंस ईस्टर्न रेलवे करेगा। टाइमटेबल की बात करें तो यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से सुबह 5.55 पर चलेगी। इसके बाद इसका अगला स्टॉप न्यू फरक्का होगा, जहां यह 9 बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी। यहां एक मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। गाड़ी का अगला स्टॉपेज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बजे माल्दा टाउन में होगा। यहां 5 मिनट का हॉल्ट लेने के बाद गाड़ी दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर अपने डेस्टिनेशन यानी न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। 

करीब 8 घंटे में तय करेगी 565km की दूरी : 
वापसी में यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 5.45 पर माल्दा टाउन रुकेगी। वापसी में ट्रेन रात  10 बजकर 40 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। बता दें कि यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन है। बुधवार को यह नहीं चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यूजलपाईगुड़ी तक 565 KM की दूरी करीब 7 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन की एवरेज स्पीड 72 KM प्रतिघंटा रहेगी। 

दार्जिलिंग और सिक्किम जाने वाले टूरिस्टों को फायदा : 
इस वंदे भारत के चलने से दार्जिलिंग और सिक्किम जाने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। बता दें कि दार्जिलिंग जाने के लिए यात्रियों को न्यू जलपाईगुड़ी ही उतरना पड़ता है। इसके अलावा यहीं से लोग सिक्किम और भूटान भी जाते हैं। वैसे, इस रूट पर पहले से ही काफी ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन वंदे भारत शुरू होने के बाद पर्यटकों को एक और फास्ट और मॉर्डर्न ट्रेन मिल जाएगी।

देश में अभी चल रहीं 6 वंदे भारत : 
- फिलहाल भारत में 6 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। देश के पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। तब पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 
- दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई। 
- तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बीच चलाई गई है। 
- चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलाई गई है। 
- पांचवीं वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत में कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलाई गई है। 
- छठी वंदे भारत ट्रेन इसी महीने 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई है।

ये भी देखें : 

Vande Metro Train: देश में अब जल्द चलेंगी वंदे मेट्रो ट्रेन, जानें कब से होगी शुरुआत

रेल यात्रा पर सीनियर सिटीजन को फिलहाल नहीं मिलेगी छूट, जानें इस पर क्या बोले रेल मंत्री

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?