तमिलनाडु में भीषड़ हादसा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Published : Feb 12, 2021, 03:24 PM ISTUpdated : Feb 13, 2021, 07:25 AM IST
तमिलनाडु में भीषड़ हादसा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

सार

तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोगों के मरने की सूचना है। कारखाना सठुर के पास अचंगुलम क्षेत्र में स्थित है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 36 से अधिक घायल हैं। घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नई दिल्ली. तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोगों के मरने की सूचना है। कारखाना सठुर के पास अचंगुलम क्षेत्र में स्थित है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 36 से अधिक घायल हैं। घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब इसमें काम करने वाले मजदूर केमिकल मिक्स कर रहे थे। आग लगने के बाद मौके पर 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना दुखद है। दुख की इस घटना में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे। इस घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन काम कर रहा है।

 

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा, फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए लोगों के जल्द सुरक्षित बाहर निकलने की कामना करता हूं। पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की अपील भी की।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?