ट्रेन जलाईं..पटरियां उखाड़ी, प्रदर्शनकारियों ने बर्बाद कर दी रेलवे की 88 करोड़ रु. की संपत्ति

Published : Dec 21, 2019, 02:02 PM ISTUpdated : Dec 21, 2019, 02:03 PM IST
ट्रेन जलाईं..पटरियां उखाड़ी, प्रदर्शनकारियों ने बर्बाद कर दी रेलवे की 88 करोड़ रु. की संपत्ति

सार

नागरिकता कानून के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच भारतीय रेलवे ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति का 88 करोड़ रुपए का नुकसान किया गया। यह नुकसान देश के विभिन्न राज्यों में हुआ।

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच भारतीय रेलवे ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति का 88 करोड़ रुपए का नुकसान किया गया। यह नुकसान देश के विभिन्न राज्यों में हुआ।

सबसे ज्यादा इस्टर्न जोन में नुकसान
यह जानकारी भारतीय रेलवे ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के विभिन्न जोन में नुकसान पहुंचाया। इस्टर्न रेलवे में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। साउथ इस्टर्न जोन में 13 करोड़ रुपए और नार्थ ईस्ट जोन में 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।  

- भारतीय रेलवे ने यह जानकारी तब दी, जब देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन होने लगे और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। 

जो रेलवे को नुकसान पहुंचाए, उसे गोली मार दो
केंद्रीय मंत्री सुरेश अगाड़ी ने रेलवे के संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनकारी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए दिखे तो उन्हें सीधे गोली मार दिया जाए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा