नशीली दवाओं से हुई थी 6 बच्चों की मौत, फिर भी 88 साल की उम्र में कर रही ड्रग का कारोबार

Published : Aug 29, 2019, 02:03 PM ISTUpdated : Aug 29, 2019, 02:04 PM IST
नशीली दवाओं से हुई थी 6 बच्चों की मौत, फिर भी 88 साल की उम्र में कर रही ड्रग का कारोबार

सार

दिल्ली पुलिस ने एक 88 साल की महिला ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला पंजाब और उत्तर प्रदेश में ड्रग डीलरों के संपर्क में थी। वो कई बार जेल भी जा चुकी है, लेकिन हर बार जमानत पर बाहर आ जाती है। इस बार पुलिस ने उसे 16 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।   

नई दिल्ली.  दिल्ली पुलिस ने एक 88 साल की महिला ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला पंजाब और उत्तर प्रदेश में ड्रग डीलरों के संपर्क में थी। वो कई बार जेल भी जा चुकी है, लेकिन हर बार जमानत पर बाहर आ जाती है। इस बार पुलिस ने उसे 16 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 

पति की मौत के बाद संभाला ड्रग का कारोबार

- राजरानी नाम की महिला कई सालों से ड्रग का कारोबार कर रही थी।  पुलिस को इस बात की सुचना मिली थी कि राजरानी अपने साथियों के साथ 16 ग्राम हेरोइन लेकर इंद्रपुरी स्थित घर लौट रही है। 

- डीसीपी (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज के अनुसार, पुलिस ने घर पर छापा मारा और राजरानी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे में हेरोइन मिली। 

- पूछताछ के दौरान राजरानी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी बहुत कम उम्र में हुई थी और उसके पति के साथ सात बच्चे थे। पति भी ड्रग डीलर था। 

- पति की मौत के बाद राजरानी ने 1990 में ड्रग का काम शुरू किया। 1996 से दिल्ली पुलिस ने तीन बार गिरफ्तार भी किया। उसके छह बच्चों की मौत या तो नशीली दवाओं के कारण और कुछ की  किसी दुर्घटना में हो गई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए